
*25 फरवरी को वार्डवार विशेष कर वसूली शिविरों का आयोजन*
खंडवा। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा दिनांक 25 फरवरी 2026 को नगर क्षेत्र में बकाया करों एवं नगरीय शुल्कों की वसूली हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में वार्डवार विशेष वसूली शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को अपने क्षेत्र के समीप ही कर भुगतान की सुविधा मिल सके।
शिविर प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होकर निर्धारित स्थलों पर संचालित रहेंगे। स्टेडियम दुकान के पास, माता चौक चौराहा, MPEB कार्यालय के पास, गुलमोहर कॉलोनी, घंटाघर चौक, गणेश गौशाला, कुनबी आवार, जिलोध्यान के पास, जुबैदा हॉल के पास, सिंधी पंचायत के पास तथा राठौर सायकल के सामने संबंधित वार्डों हेतु शिविर लगाए जाएंगे।
इन शिविरों में संपत्तिकर, जलकर एवं अन्य देय करों का भुगतान, बकाया राशि की जानकारी तथा रसीद प्रदाय की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।









