ताज़ा ख़बरें

अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

खास खबर

अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की
गई कार्यवाही
जिले में 28 अनावेदकों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

खंडवा, 19 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) श्री महेन्द्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 19.02.26 को 01 स्थायी वारंट, 07 गिरफ़्तारी वारंट, 28 जमानती वारंट एवं 77 समन्स जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले मे दिनांक 19.02.2026 को कुल 04 अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। थाना छैगाँव माखन के आरोपी कालू पिता नानकराम बारे जाति भील उम्र 34 साल निवासी ग्राम देशगाँव हनुमानपुरा के कब्जे से अवैध देशी प्लेन शराब के 18 पाव कीमती 1440/- रुपये जप्त की गई। थाना जावर के आरोपी गोलू उर्फ सुमीत पिता महेश जैसवाल उम्र 30 साल निवासी ग्राम कोलगाँव के कब्जे से अवैध देशी प्लेन शराब के 25 पाव कीमती 2000/- रुपये जप्त की गई। थाना खालवा के आरोपी संतोष पिता श्यामलाल उईके के कब्जे से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 08 लीटर कीमती 800/- रु जप्त की गई। थाना किल्लोद के आरोपी तरुण पिता रमहेत हरिजन निवासी ग्राम लछोरा के कब्जे अवैध देशी प्लेन शराब के 18 पाव कीमती 900/- रुपये जप्त की गई। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

दिनांक 19.02.26 को जिला खंडवा मे यातायात थाना एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना HSRP, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने वाले कुल 10 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 4000/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

जिले के विभिन्न थानो मे कुल 28 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 20 प्रकरणों मे 21 अनावेदकों के विरुद्ध, एवं धारा 170 BNSS के तहत 06 प्रकरणों में 07 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!