अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

बेसिक शिक्षा विभाग की 42 वी क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आग़ाज़  खेलों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना होती है जागृत-राजीव गुप्ता

बेसिक शिक्षा विभाग की 42 वी क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आग़ाज़

खेलों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना होती है जागृत-राजीव गुप्ता

आज बेसिक शिक्षा विभाग की 42 वीं जनपदीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का शुभारंभ हाफिज सिद्दीक इस्लामिया इंटर कॉलेज बदायूं में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजीव गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक के द्वारा संयुक्त रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय मंत्री संजीव शर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर किया गया। ”

 

संविलियन विद्यालय हररायपुर एवं प्राथमिक विद्यालय मदनजुड़ी बिसौली के छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड से घोष करते हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को मंच तक लाया गया।

ततपश्चात कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उसावा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

वही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगत की छात्राओं द्वारा अतिथियों के स्वागत में अभिनंदन गीत प्रस्तुत किया।

संविलियन विद्यालय दहेमू की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी गईं। जिसकी अतिथियों ने भरपूर सराहना की।

आदर्श संविलयन विद्यालय डायट की छात्राओं द्वारा राधा रमन मेरे घर आएंगे गीत पर प्रस्तुति दी।

हर्रायपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा तलवारों पर सर वार दिया देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि एवं आगंन्तुकों का मन मोहकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इसके पश्चात बी0एस0ए0 वीरेंद्र कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, मंत्री उदयवीर सिंह यादव, कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक दुष्यन्त रघुवंशी, सह-संयोजक सोनी गुप्ता,

सीनियर बेसिक क्षेत्र के अध्यक्ष अतुल श्रोत्रिय,

महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष किरन देवी एवं शिक्षक संघ पदाधिकारियो द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का बैज लगाकर, बुके भेंट कर माल्यापर्ण करते हुए सभी का स्वागत किया।

 

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि शारदेंदु पाठक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, संजीव शर्मा, सुशील चौधरी, उदयवीर सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर कबूतरों को आजाद कर तिरंगे के रूप में 3 रंगों के गुब्बारे आकाश में छोड़कर जनपद क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज किया व साथ ही समस्त विकास क्षेत्रों से आये प्रतिभागी छात्रों एवं शिक्षकों के द्वारा विभिन्न रंग की वेशभूषा में रंग रंग बिरंगी ट्रैक पर मार्च पास्ट कर रहे छात्रों की सलामी स्वीकार की।

जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि यह सुसज्जित खेल मैदान छात्र-छात्राओं में खेल की भावनाओं को प्रोत्साहित करने का एक सुंदर माध्यम है। खेल से नेतृत्व क्षमता आत्मविश्वास एवं टीम में काम करने की भावना जागृत होती है और उन्होंने छात्राओं को जनपद से लेकर प्रदेश तक पूर्ण मनोयोग से खेलने हेतु प्रेरित किया।

शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा ने तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में आयोजित होने वाले खेलों की व्यवस्थाओं से सभी का अवगत कराया।

 

आज की खेल प्रतियोगिताओं में

प्राथमिक स्तर 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रशांत कादर चौक प्रथम, करण जगत द्वितीय, अमरजीत कादर चौक तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं बालिका वर्ग में करिश्मा कादरचौक प्रथम, सगोपी कादरचौक द्वितीय एवं शिवानी उसावा तृतीय स्थान पर रही।

 

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कादरचौक के प्रशांत प्रथम, दहगवा के सतयेंद्र द्वितीय, जगत के करण तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं बालिका वर्ग में कादर चौक की सगोपी प्रथम, करिश्मा द्वितीय एवं सहसवान की खुशबू तृतीय रही।

उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में कौशल म्याऊं प्रथम, प्रदीप जगत द्वितीय , सुधांशु इस्लामनगर स्थान पर रहे।

बालिका 100 मीटर दौड़ में

रचना उझानी प्रथम, शालिनी कादरचौक द्वितीय, अनुष्का सालारपुर तृतीय रहे।

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में अंकित प्रताप प्रथम, सत्येंद्र दाहगवा द्वितीय, बिजनेस दाहगवा तृतीय

प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 400 मी0 दौड़ मे संध्या उसावा प्रथम, अंशिका म्याऊं द्वितीय एवं लक्ष्मी उझानी तृतीय स्थान पर रहे।

उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में आकाश उझानी प्रथम, अरबाज समरेर द्वितीय, तपन शर्मा सहसवान तृतीय स्थान पर रहे।

400 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में दीक्षा सलारपुर प्रथम , नीतू उझानी द्वितीय व सौम्या उसावां तृतीय रही।

 

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक जुगल किशोर, व कामिनी राठौर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। l

इस दौरान जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, जिला व्यायाम शिक्षक रामदास यादव, व्यायाम शिक्षिका ज्योति सक्सेना, जिला स्काउट मास्टर सुदेश शर्मा,

खंड शिक्षा अधिकारी कादर चौक दिलीप कुमार, लेखा विभाग के प्रभारी रामवीर यादव, लव शर्मा, सुरजीत सिंह, समस्त ब्लॉक पीटीआई, शिक्षक, अनुदेशक गण मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!