
संगठन की दृष्टि से अंबाराम कराडा बने खंडवा जिला संगठन प्रभारी।
पूर्व जिला अध्यक्ष, महापौर सुभाष कोठारी को धार जिले का दायित्व प्रभारी के रूप में मिला।
खंडवा। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अम्बाराम कराड़ा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठनात्मक निमाड़ संभाग अंतर्गत खण्डवा जिले का संगठन प्रभारी नियुक्त किया हें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा जिले के संगठन को और ज्यादा मजबूती मिले इस हेतु जहां पार्टी संगठन ने निमाड़ संभाग घोषित कर सुरेंद्र शर्मा को संभाग प्रभारी नियुक्त किया, वही खंडवा जिले के संगठन प्रभारी के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, शाजापुर के पूर्व जिला अध्यक्ष, सांसद स्वर्गीय नंदू भैया के चुनाव के प्रभारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष कोठारी के कार्यकाल में प्रभारी रहे अम्बाराम कराडा जी को संगठन की दृष्टि से जिला संगठन प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष है। संगठन के आपके अनुभव, समर्पण और संगठन कौशल से खण्डवा जिले में पार्टी और अधिक सुदृढ़ होगी। हर्ष का विषय है कि खंडवा के पूर्व महापौर पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष कोठारी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने धार जिले का संगठन प्रभारी नियुक्त किया है।










