
आई टी आई खंडवा में रोजगार मेला सम्पन्न
—
खण्डवा//शासकीय आई टी आई खंडवा में गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया । जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि इस रोजगार मेले में 3 कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में कुल 140 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया था, जिनमें से कंपनियों द्वारा कुल 93 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किये। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 45 युवक युवतियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।







