एकलव्य स्कूलों में प्रवेश के लिए 28 फरवरी तक करें आवेदन
—
कक्षाओं में रिक्त सीटों की पूर्ति के लिए 28 मार्च को होगी परीक्षा
—
खण्डवा//एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रोशनी में सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय समिति द्वारा प्रवेश परीक्षा के आधार पर रिक्त सीटों के विरूद्ध प्रवेश दिया जाएगा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रोशनी के प्राचार्य सुश्री सचि चौधरी ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 3 से 28 फरवरी के बीच अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रोशनी में कार्यदिवसों में कार्यालयीन समय में आकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अनुसूचित जनजाति वर्ग की बालिका के लिए कक्षा 8वीं एवं 9वीं में 1-1 सीट रिक्त है। इसके अलावा कक्षा 11वीं में कुल 38 सीट रिक्त हैं, जिनपर 21 बालकों और 17 बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा।
प्राचार्य सुश्री सचि चौधरी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 28 मार्च को प्रातः 11 बजे से होगी। कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 11वीं के लिए अनुसूचित जनजाति के ऐसे विद्यार्थी प्रवेश हेतु पात्र होंगे, जिन्होंने कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं एवं 10वीं की परीक्षा कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ सीबीएसई से अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा कक्षा 11वीं में गणित या जीव विज्ञान एवं कॉमर्स विषय हेतु अंग्रेजी माध्यम एवं आर्ट्स विषय के लिए केवल हिंदी माध्यम में सीधे प्रवेश हेतु अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने कक्षा 10वीं की परीक्षा सीबीएसई से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।


