*22 जनवरी को 26 वां विशाल भंडारा और फूल बंगले का आयोजन*
आगरा से संवाददाता अजय शर्मा की रिपोर्ट
आगरा श्री नन्दी बाबा सेवा मंडल आगरा ने 26 वें वार्षिक भंडारे और फूल बंगले का पोस्टर विमोचन कर दी जानकारी श्री नन्दी बाबा सेवा मंडल आगरा के द्वारा नंदी महाराज जी के ब्रह्मलोक में जाने के कारण विगत 25 वर्षों से उनकी याद में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी 26 वां विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसके सम्बन्ध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसके सम्बन्ध में पोस्टर विमोचन नंदी बाबा गली, चित्रा टाकिज के पास आगरा पर किया गया।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में अध्यक्ष बब्लू यादव नेता जी ने बताया कि विगत 25 वर्ष पूर्व नंदी महाराज के पेटे बनाने वाली भट्ठी में गिर जाने के कारण ब्रहमलोक चले गए थे। जिनकी स्मृति में एक मंदिर का निर्माण करा कर उनको याद किया जाता है। विगत 25 वर्षों से भंडारे और फूल बंगले का आयोजन किया जाता है इस वर्ष 22 जनवरी को यह आयोजन 26 वर्ष पूर्ण कर लेगा।
पोस्टर विमोचन में मंदिर संरक्षक बब्लू यादव नेता जी, विजय कुमार यादव, हरिओम, लखन, संदीप, सोनू गुर्जर, मोनू, राम, विक्रम जादौन, हर्षित चौहान,राम जादौन, राजकुमार जादौन, पप्पू जादौन, मनोज शर्मा, फिरोज खांन, राजकुमार माहौर, मनीष गोयल, श्याम सुंदर, आकाश, सूरज यादव, कान्हा, कृष्णा, माया देवी, शिवांगी, मोहिनी, गुनगुन, मेघा, वर्षा, राम बेटी, मुन्नी देवी, सरोज देवी, नीरज देवी, गीता, बीना, सुषमा, मीरा, सीमा, ब्रजेश गुर्जर उपस्थित रहे I आगरा से संवाददाता अजय शर्मा की रिपोर्ट








