
बदायूँ दातागंज की मृतका शहाना बेगम के कान से सोने का कुंडल निकालने का आरोप, CCTV वीडियो चर्चा में
दातागंज निवासी मृतका शहाना बेगम (48) को सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि शव ले जाने के दौरान एक कर्मचारी ने उनके कान से सोने का कुंडल निकाल लिया। परिजनों के संदेह पर CCTV फुटेज देखी गई, जिसमें कर्मचारी की संदिग्ध हरकत दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है













