अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

बिनावर क्षेत्र में चार दिन से चल रहे अवैध मिट्टी खनन का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल‌, खनन विभाग अधिकारी नहीं उठाते फोन

बदायूं जिले के विनाबर क्षेत्र मे  इन दिनो अवैध खनन पर खनन विभाग प्रशासन की चुप्पी एक बेहद गंभीर समस्या है। बिलहैत, घटवेहटी, अम्बियापुर, रसूलपुर सहित दर्जनों गांव में खनन माफिया अक्सर दिन रात बिना परमिशन के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे हैं। जिससे राजस्व की हानि और पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता जब भी फोन कॉल के माध्यम से खंड विभाग अधिकारी से शिकायत करना चाहते हैं तो खनन विभाग अधिकारी का फोन नहीं उठाता है। जिससे ग्रामीणों को भी यह प्रतीत होता है कि यह जो अवैध मिट्टी खनन का कारोबार फल फूल रहा है वह प्रशासन के संरक्षण में ही चल रहा है।

 

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी से पता चला है कि थाना बिनावर क्षेत्र के बिलहैत गांव में चार दिन से दिन दहाड़े बिना परमिशन के अवैध मिट्टी खनन का कारोबार चल रहा है। इस संबंध में जब भी खनन विभाग अधिकारी से जानकारी लेना चाहे तो उनका कॉल रिसीव नहीं होता है।

ग्रामीण भी सोच में डूबे हुए हैं आखिर किसके संरक्षण में अवैध खनन का कारोबार चल रहा है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!