
बिसोली में लेखपाल को रिश्वत लेते एंटीकरप्शन टीम ने पकडा।

बदांयू जिले की बिसोली तहसील के लेखपाल सतीश शर्मा को एंटीकरप्शन टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा है। टीम उसे लेकर सिविल लाइंस थाने आई है। लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 2005 में आबादी प्लॉट पर कब्जा दिलाने के लिए लेखपाल ने ₹5000 की रिश्वत मांगी थी जिस पर एंट्री करप्शन टीम ने कस्बा फैजगंज बेहटा में निर्मित गौशाला के पास से रिश्वत लेते वक्त रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।













