ताज़ा ख़बरें

जिला मुख्यालय खंडवा नगर में 11 जनवरी को होंगे कई बस्तियों में हिंदू सम्मेलन।

खास खबर

जिला मुख्यालय खंडवा नगर में 11 जनवरी को होंगे कई बस्तियों में हिंदू सम्मेलन।

दादाजी बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन को लेकर कलश यात्रा निकाल कर दिया निमंत्रण।

खंडवा। सामाजिक समरसता के भाव को लेकर पूरे जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। नगर में अलग-अलग बस्तियां में 25 हिंदू सम्मेलन आयोजित होंगे, जिसका सिलसिला शुरू हो चुका है। बताया कि आगामी हिन्दू सम्मेलन 11 जनवरी को 14 स्थानों जिसमें रामनगर बस्ती दशहरा मैदान, माता चौक बस्ती शक्ति मैदान, सर्वोदय बस्ती राम मंदिर, वत्सला विहार बस्ती इंडौर स्टेडियम, गणेशगंज, दस गार्डन, गायत्री बस्ती बापू गार्डन, किशोर बस्ती सशिमं आनंदनगर, रामेश्वर बस्ती रामेश्वर कुंज, रमा बस्ती हेडगेवार उद्यान, बडाबम बस्ती बडाबम चौराहा, पडावा नवकार नगर ओटला, दादाजी बस्ती, कुण्डलेश्वर बस्ती गणेश गौशाला, मानसिंग बस्ती अग्रवाल धर्मशाला होंगे। आयोजन को लेकर कॉलोनी में घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क कर सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है और अधिक से अधिक संख्या में हिंदू सम्मेलनो में सहभागी बनने का आह्वान को लेकर कलश यात्रा निकालकर सभी को आमंत्रित किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सभी हिंदू सहोदर है कोई भी ऊंच की भावना हिंदू समाज में नहीं है। इसी भाव को लेकर देशभर में आयोजित किया जा रहे हिंदू सम्मेलनों के अंतर्गत दादाजी बस्ती का 11 जनवरी को हिंदू सम्मेलन भवानी माता परिसर में संपन्न होगा । बस्ती वासियों को हिंदू सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा एक कलश यात्रा का आयोजन किया गया जो बड़ा भिलट देव मंदिर से प्रारंभ होकर संजय नगर एवं दादाजी क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से होते हुए भवानी माता मंदिर पर समाप्त हुई । कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए समिति के लोकेंद्र सिंह गौड़ एवं सोनू वर्मा ने बताया कि कलश यात्रा में बड़ी संख्या में कन्याएं एवं मातृशक्ति सम्मिलित हुई साथ ही पुरुष वर्ग भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए । बैंड बाजे पर धार्मिक गीतों के साथ में निकली कलश यात्रा में मातृशक्ति द्वारा गरबा एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई । कलश यात्रा में रामचंद्र मौर्य, आशीष चटकेले, रामगोपाल शर्मा, वासुदेव पंवार, प्रदीप शर्मा, विमल खंडेलवाल, राम सोनी, रूपेश प्यासे, अमित गंगराड़े, अखिलेश परदेशी, भोला यादव, बंटी निघोट, दुर्गेश पासी,बसु बाई, बेबी जीजी, रजनी प्रजापति, कविता गंगराड़े, शारदा जाधव, नंदा थोरात, वैशाली पंवार, विशाखा पटेल, सारिका अवचरे, राखी चौहान, नैंसी दीदी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सम्मिलित हुए ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!