
खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बुरहानपुर पर गोवा एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर करवाया।
रेल बोर्ड से सांसद पाटिल को फोन आया सांसद जी आपकी लंबे से ठहराव की मांग मंजूर कर रहे हैं।
लगभग 350 करोड़ की लागत से निर्मित होगा आधुनिक खंडवा रेलवे स्टेशन, इस वर्ष कार्य को गति मिलेगी।
खंडवा। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से लगातार रेल विभाग द्वारा कई विकास कार्यों के साथ कई गाड़ियों का स्टॉपेज लोकसभा क्षेत्र के लोगों को प्राप्त हो रहा है। जिलेवासियों के रेल यात्रियों के लिए नये साल में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के लगातार मांग और प्रयासो के चलते गोवा एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूर करवाया है।जिसकी जानकारी आधी रात को रेल मंत्रालय में एक्जीक्यूटिव डायरेक्ट ने मोबाइल कर सांसद पाटिल को दी है। प्रवक्ता सुनील जैन,
मध्य रेल क्षेत्रीय रेल समिति सदस्य मनोज सोनी और पंकज नाटानी ने बताया कि खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पिछले 3 वर्षों में खंडवा और बुरहानपुर में 14 ट्रेनों के ठहराव स्वीकृत करवाए हैं। साथ ही नेपानगर में कोरोना काल में बंद अधिकांश ट्रेनों को पुनः ठहराव दिलाया हैं। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ट्रेनों के ठहराव की मांग में बुरहानपुर स्टेशन पर गोवा एक्सप्रेस की मांग लगातार उठा रहे थे। जिसमें तकनीकी कारणों के कारण यहां ठहराव देने में रेल विभाग असमर्थता जता रहा था। लेकिन सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बार बार इसके बुरहानपुर स्टेशन पर ठहराव के लिए अड़े हुए थे । पिछले पखवाड़े नई दिल्ली में रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस ट्रेन के ठहराव को कैसे भी स्वीकृति देने की मांग पाटिल ने की थी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के एक्जीक्यूटिव डायरेक्ट ने रात में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को मोबाइल कर बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आपको बधाई दी है उन्होंने आपकी गोवा एक्सप्रेस को बुरहानपुर स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी दे दी है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अगले कुछ दिनों में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर स्टेशन पर हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेल सुविधाओं को लेकर सांसद त्रिपाठी लगातार क्षेत्र की मांग रेल मंत्रालय एवं रेल मंत्री से मिलकर उठाते रहे हैं जिसके परिणाम स्वरुप लगातार सफलताएं मिल रही है हर्ष का विषय है कि खंडवा रेलवे स्टेशन का नया आधुनिक आधुनिकीकरण लगभग 350 करोड़ की लागत से होने जा रहा है टेंडर प्रक्रिया चल रही है इस वर्ष स्टेशन पर कार्य शुरू होगा। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया कि गोवा एक्सप्रेस के बुरहानपुर में ठहराव से खंडवा बुरहानपुर के अप डाउनर्स को अधिक सुविधा मिलेगी। साथ ही बुरहानपुर जिलेवासियों को पुणे, वास्को डी गामा, भोपाल ह निजामुद्दीन की प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन की सुविधा मिलेगी।










