
भाजपा जिला कार्यालय में चल रहे कॉल सेंटर का निरीक्षण कर जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी ने प्राप्त की जानकारी।
खंडवा। इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय को लगातार अपडेट किया जा रहा है। किसी भी पार्टी संगठन को चलाने के लिए महत्वपूर्ण रूप से कार्यालय की आवश्यकता होती है और कार्यालय में यदि सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध होगी तो पार्टी संगठन को अच्छा कार्य करने में मदद मिलेगी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ जनों के सहयोग से भाजपा कार्यालय का निर्माण किया गया जहां पार्टी की बैठक सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में कॉल सेंटर द्वारा विगत दिनों एस. आई .आर. के कार्य में भी कार्यालय ने अपनी विशेष भूमिका निभाकर लगातार सूचनाओं का आदान-प्रदान किया,वहीं पार्टी के आगामी संगठन कार्य को लगातार मजबूती प्राप्त हो और सूचनाओं का आदान-प्रदान कार्यकर्ताओं तक रहे, इस उद्देश्य को लेकर पार्टी कार्यालय में कॉल सेंटर भी खोला गया हे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गुरुवार को जी राम जी पर आयोजित पत्रकार वार्ता के पश्चात भाजपा कार्यालय में खोले गए कॉल सेंटर का सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, विधायक कंचन मुकेश तंनवे, विधायक छाया मौरे, मांधाता विधायक नारायण पटेल,महापौर अमृता अमर यादव, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरजपाल सिंह सोलंकी,राजेश तिवारी, सुधांशु जैन, प्रवक्ता सुनील जैन, मंगलेश तोमर ने निरीक्षण किया, एवं कॉल सेंटर में नियुक्त प्रतिनिधियों से चर्चा की। भाजपा जिला कार्यालय मंत्री भारत पटेल ने कॉल सेंटर के बारे में सांसद, विधायक, महापौर एवं पार्टी पदाधिकारी को जानकारी दी।










