अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

तमकुहीराज तहसील में पारदर्शिता की नई पहल, हर पटल पर लगेंगे CCTV कैमरे

कुशीनगर जनपद की तमकुहीराज तहसील में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया गया है। तहसील के प्रत्येक पटल पर CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे कार्यालयीन कार्यों की सीधी और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

इस व्यवस्था की मॉनिटरिंग स्वयं उपजिलाधिकारी (SDM) आकांक्षा मिश्रा करेंगी। प्रशासन का उद्देश्य तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाना, फरियादियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष सेवाएं उपलब्ध कराना तथा कर्मचारियों की जवाबदेही तय करना है।
प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि CCTV निगरानी व्यवस्था लागू होने से अनियमितताओं पर रोक लगेगी और आम जनता का तहसील प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
रिपोर्टर – विवेकानन्द, कुशीनगर

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!