ताज़ा ख़बरें

*जोन क्रमांक 05 अंतर्गत वार्डों में डोर-टू-डोर स्वच्छता जागरूकता एवं पॉलीथिन नियंत्रण कार्यवाही

खास खबर

*जोन क्रमांक 05 अंतर्गत वार्डों में डोर-टू-डोर स्वच्छता जागरूकता एवं पॉलीथिन नियंत्रण कार्यवाही

खण्डवा//

गुरुवार नगर निगम खंडवा के जोन क्रमांक 05 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 में स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में पार्षद प्रतिनिधि श्री महेंद्र यादव, जोन प्रभारी श्री जाकिर अहमद, वार्ड जमादार श्री संदीप ख़राले एवं आईईसी टीम द्वारा डोर-टू-डोर वाहन के साथ घर-घर जाकर नागरिकों को चार बिन प्रणाली की जानकारी दी गई। रहवासियों को गीला कचरा हरे बॉक्स में, सूखा कचरा नीले बॉक्स में तथा ग्लव्स एवं बच्चों के डायपर जैसे अपशिष्ट पीले बॉक्स में पृथक रखने के लिए समझाइश दी गई।

अभियान के दौरान नागरिकों को नगर निगम के स्वच्छता ऐप के उपयोग के बारे में भी अवगत कराया गया। ऐप के माध्यम से क्षेत्र में गंदगी, कचरा, चैंबर सफाई एवं अन्य स्वच्छता संबंधी शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं, जिनका निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाएगा। नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

दोपहर पश्चात जोन क्रमांक 05 अंतर्गत सिंधी कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 38 में पॉलीथिन नियंत्रण को लेकर रहवासी एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में समझाइश दी गई। इस दौरान 120 माइक्रोन से कम मोटाई की पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध की जानकारी दी गई तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जप्ती एवं चालानी कार्यवाही की गई। आईईसी टीम की सदस्य श्रीमती अरुणा ख़राले की उपस्थिति में चार प्रतिष्ठानों पर कुल ₹1200 का जुर्माना आरोपित किया गया।

नगर निगम खंडवा द्वारा नागरिकों से पुनः अनुरोध किया गया कि वे प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग न करें, कचरे का पृथक्करण निर्धारित नियमों के अनुसार करें तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर खंडवा के निर्माण में सहयोग दें। यह अभियान महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में निरंतर संचालित स्वच्छता प्रयासों का हिस्सा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!