
सिंधी समाज के वरिष्ठ अध्यक्ष,पूर्व पार्षद गेहीराम सीतलानी का हुआ दुखद निधन
स्वर्गीय सीतलानी जी की अंतिम यात्रा आज,किशोर मुक्तिधाम पर होगा अंतिम संस्कार।
खंडवा। पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिक निगम प्रतिपक्ष नेता, सिंधी समाज के आदरणीय काका गेहीराम सीतलानी जी का देवलोक गमन मंगलवार को हो गया है। समाजसेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि समाज के उत्थान के साथ शहर विकास को लेकर अपनी बात दमदारी से रखने वाले भाजपा संगठन में भी विशेष भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय सीतलानी जी की अंतिम यात्रा 7 जनवरी बुधवार सुबह 11 बजे…निवास स्थान सिंधी कॉलोनी से निकल कर किशोर कुमार मुक्ति धाम पहुंचेगी जहां अंतिम संस्कार होगा।











