
सुरगांव निपानी गौशाला परिसर में श्रद्धेय अटल जी की जन्मशताब्दी वर्ष अंतर्गत गो पूजन, गोग्रास के साथ पार्टी पदाधिकारी का स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न।
गोशाला में जिला अध्यक्ष, सांसद, महापौर, विधायक ने
गो पुजन कर किया पौधा रोपण।
खंडवा। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जनशताब्दी वर्ष के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपल्यातार ग्राम सुरगांव निपानी श्री हरि गौशाला में गौ माता पूजन,गोग्रास एवं भाजपा की नवीन जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी का स्वागत व अभिनंदन समारोह सरपंच एवं श्री हरि गौशाला के संयोजक रामपाल सिंह एवं ग्राम वासियों द्वारा या वह पूजन एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे एवं खंडवा महापौर अमृता अमर यादव ने शामिल होकर आयोजित कार्यक्रम के लिए संयोजक रामपाल सिंह एवं समस्त वरिष्ठ जनों को धन्यवाद दिया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों ने गौ माता का पूजन कर गोग्रास खिलाया एवं अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम मे रामपाल सिंह ने सांसद,विधायक,
महापौर, जिला अध्यक्ष एवं उनकी पूरी नई टीम का स्वागत अभिनंदन किया एवं स्वागत भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि मेरे छोटे से निवेदन पर आप सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए मैं और ग्रामवासी धन्य हो गए। मेरी शक्ति इतनी बढ़ गई की आने वाले समय में और भी इससे बड़ा कार्यक्रम आयोजित करूंगा। साथ ही में सांसद, विधायक महोदय से अनुरोध करता हूं की पंचायत के गांव में सामाजिक सार्वजनिक कार्य करने के लिए कोई स्थान नहीं है सामाजिक कार्य हेतु सामुदायिक भवन बनवाने की स्वीकृति प्रदान करें साथ ही कुछ स्थानों पर नहर का पानी नहीं पहुंच रहा है इसकी व्यवस्था करवाए। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तंनवे, महापौर अमृता अमर यादव, गोपाल सिंह तोमर, मुकेश तनवे ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको भारतीय संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए सेवा कार्य करते रहना चाहिए, गौ सेवा का कार्य अपने आप में पुण्य कार्य है। सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास के तहत हमारी सरकार और पार्टी सरकार और पार्टी संगठन पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी के मार्गदर्शन मैं कार्य कर रही हें। हमारी पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है, कार्यकर्ताओं की बदौलत ही केंद्र और प्रदेश के कई प्रांतो मैं विकास करने वाली हमारी भाजपा सरकार मौजूद है, आज हमें गर्व है की संसार की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के रूप में हम देश में जन सेवा का भाव लेकर विकास कार्य करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास करते हुए देश को विकसित करने में लगे हुए हैं। श्री हरि गौशाला में अटल जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,विधायक कंचन मुकेश तनवे,महापौर अमृता अमर यादव, सेवादास पटेल, मंगू सिंह दरबार, लक्ष्मी नारायण पटेल, नंदा जी पटेल, हरि पहलवान, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, मुकेश तंनवे, अमर यादव, प्रवक्ता सुनील जैन, सुधांशु जैन, आशीष चटकले, सुखदेव पटेल तपन डोंगरे प्रशांत मिश्रा भारत पटेल, अध्यक्ष हरीश सेन,स्नेहा पाराशर, इंदु दुबे रोशनी गोलकर, प्रीति यादव, प्रदीप यादव,श्याम फूल माली, लोकेंद्र गोड, गोपी शर्मा, गोविंद वर्मा,रामचंद्र मौर्य, रमाकांत गुर्जर, गोपाल सोनी, डॉ. अनीश अरझरे, इंदू पवार, सागर आरतानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राहुल मंडवार ने किया, आभार दीपक भाई ने माना।










