ताज़ा ख़बरें

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी को मिली पदोन्नति, हुआ आईपीएस अवार्ड

पुलिस अधीक्षक खंडवा ने आईपीएस का बैज लगाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंशी जी को दी बधाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी को मिली पदोन्नति, हुआ आईपीएस अवार्ड
पुलिस अधीक्षक खंडवा ने आईपीएस का बैज लगाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंशी जी को दी बधाई
खंडवा, 24 दिसंबर 2025
जिला खंडवा में दिनांक 23.08.2023 से पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी को दिनांक 24.12.25 को भारत सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर भारतीय पुलिस सेवा के पद पर चयनित किया गया है। श्री राजेश रघुवंशी 1998 बैच के राज्य पुलिस सेवा के पुलिस अधिकारी हैं।जिन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के लिए पदोन्नति वर्ष 2013 में प्राप्त हुई थी। श्री रघुवंशी जी को 27 वर्षों की मध्य प्रदेश पुलिस की सेवा पश्चात भारतीय पुलिस सेवा के लिए पदोन्नति मिली है।भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 के लिए निर्धारित रिक्तियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के कुल चार पुलिस अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय खंडवा में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारनेकर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी को IPS का बैज लगाकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) हरसूद श्री लोकेंद्र सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक अजाक श्री महेश दुबे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय सहित थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारियों द्वारा भी पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!