पंचायत उप निर्वाचन के लिए प्रशिक्षण दिया गया
—
खण्डवा//म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार ग्राम पंचायत सोनूद के रिक्त सरपंच पद एवं पंच के 33 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए उप निर्वाचन प्रक्रिया जारी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान 29 दिसंबर को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। पंच पद के लिए मतगणना, सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 29 दिसंबर को मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी। बुधवार को खंडवा कलेक्ट्रेट में इस उप निर्वाचन के सम्बंध में नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों को उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश सावले एवं अन्य मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।










