ताज़ा ख़बरें

*वस्त्र विक्रेता संघ ने ठिठुरती ठंड में बांटे कंबल*

खास खबर

*वस्त्र विक्रेता संघ ने ठिठुरती ठंड में बांटे कंबल*

*151 जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाकर अपना मानवीय धर्म निभाया*

खंडवा।वस्त्र विक्रेता संघ की नवगठित कार्यकारणी द्वारा शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।सामाजिक सरोकार से संलग्न यह सेवा गतिविधि इस संगठन द्वारा प्रथम बार आयोजित की गई।उपाध्यक्ष कमल नागपाल ने बताया कि कार्यकारिणी के सम्माननीय सहयोगियों के सहयोग से 151 नए कंबलों का वितरण बुधवार देर रात्रि रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड,और जिला चिकित्सालय परिसर के साथ ही मुख्य मार्गो पर किया गया।सड़क किनारे पतली चादर ओढ़कर खुली छत में सो रहे जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाकर कपड़ा व्यापारियों को असीम सुकून की अनुभूति हुई।बता दें कि वस्त्र विक्रेता संघ सिर्फ व्यापारिक संगठन ही नहीं बल्कि इसके साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहता आया है।कंबल वितरण कार्य नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेन्द्र शाह के नेतृत्व में हुआ और वितरण में सचिव एम युनुस,कोषाध्यक्ष राजीव शाह,संरक्षक राजीव शाह,उपाध्यक्ष रवि शाह,कमल नागपाल,बशीर मालिक,हनी छाबड़ा,मुदित जेटली,संजय चंचलानी,अमित नागर,निखिल शाह,अनमोल जैन,हितेश शाह,कमलेश जवेरी,शेख सादिक और मनन शाह आदि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!