
बैल चोरी के आरोपियो को किल्लोद पुलिस ने किया गिरफ्तार एवं बैल को किया बरामद
खंडवा, 17 दिसंबर 2025
दिनांक 16.12.2025 को फरियादी हेमा पिता भागीरथ पवार जाति बंजारा उम्र 39 साल निवासी गड़बड़ी ने रिपोर्ट किया कि उसके पीछे खुले बाडे मे बंधे एक बैल को कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना किल्लौद पर अप. क्र. 159/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्ष्रक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण खण्डवा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरसूद के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरी. विजय वर्मा द्वारा स्टाफ की सहायता से विवेचना के दौरान चोरी गए एक बैल कीमती 40,000 रूपये को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया। मामले मे दिनांक 16.12.2025 को आरोपी नर्मदा पिता मिश्रीलाल पवार जाति नायक बंजारा उम्र 32 साल निवासी ग्राम बेलवाडी थाना हरसूद व आरोपी रामचंदर पिता मेहताब उम्र 50 साल जाति नायक बंजारा निवासी ग्राम गड़बड़ी को गिरफ्तार कर दिनांक 17.12.25 को माननीय न्यायालय हरसूद के यहाँ पेश किया गया।












