
जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य 20 उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से चल रहा है, जहां अब तक 1 लाख 58 हजार 726 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान खरीदी केंद्र मेढ़ुका में 14810.80 क्विंटल, लरकेनी में 13844.40 क्विंटल, धनौली में 13276.80 क्विंटल, सिवनी में 11936.40 क्विंटल, लालपुर में 11295.60 क्विंटल, पेण्ड्रा में 10622 क्विंटल, भर्रीडांड़ में 10301.20 क्विंटल, नवागांव पेण्ड्रा में 8677.20 क्विंटल, निमधा में 8390.40 क्विंटल, खोडरी में 8036 क्विंटल, देवरीकला में 7424 क्विंटल, गौरेला में 7205.20 क्विंटल, मरवाही में 6623.20 क्विंटल, परासी में 6592 क्विंटल, तरईगांव में 6220.40 क्विंटल, तेंदुमुड़ा में 5568.80 क्विंटल, बंशीताल में 4369.60 क्विंटल, कोडगार में 2202.40 क्विंटल, जोगीसार में 719.60 क्विंटल और धान खरीदी केंद्र बस्ती में 610.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है।









