ताज़ा ख़बरें

*लायन्स क्लब खण्डवा सेवा कार्य के साथ भोजन सेवा मे भी अग्रणी-अमृता यादव*

*खण्डवा की महापौर अमृता यादव ने लायन्स भोजन सेवा में मरीजो परिजनों को परोसा भोजन*

*लायन्स क्लब खण्डवा सेवा कार्य के साथ भोजन सेवा मे भी अग्रणी-अमृता यादव*

*खण्डवा की महापौर अमृता यादव ने लायन्स भोजन सेवा में मरीजो परिजनों को परोसा भोजन*
खण्डवा।लायन्स क्लब खण्डवा स्वास्थ्य, नेत्रदान,देहदान,मेडिकल उपकरण,स्वास्थ्य शिविरों व जागरूकता शिविरों व नगरपालिका के स्वच्छता व विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम कर जन मानस को लाभान्वित कर रहा है। वहीं लायन्स क्लब खण्डवा ने भोजन सेवा के लिए प्रदेश में विशेष पहचान स्थापित की है।लायन्स क्लब खण्डवा के सेवाकार्यों की जितनी सराहना की जाये वह कम है।उपरोक्त उदगार शहर की प्रथम नागरिक महापौर अमृता अमर यादव ने लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजो,परिजनों व जरूरतमन्दों के नियमित भोजन हेतु संचालित लायन्स भोजन सेवा केंद्र में व्यक्त करते हुए कहा कि यहाँ आकर सेवा करने में आत्म सन्तुष्टि प्राप्त होती है।समाजसेवी सुनील जैन व लायन्स भोजन सेवा के नारायण बाहेती ने बताया कि महापौर समय-समय पर लायन्स के सेवा कार्यो व भोजन सेवा केंद्र में आकर अपनी सेवाएं प्रदान करती है।रविवार को भी अमृता अमर यादव अपने जन्मदिन के अवसर पर शुभचिंतकों के साथ लायन्स भोजन सेवा केंद्र में आकर भोजन सेवा केंद्र का अवलोकन किया। इस अवसर पर महापौर अमृता यादव ने गौ माता को गो ग्रास खिलाकर अपने हाथों मरीजो, परिजनों व जरूरतमन्द लोगो को मिष्ठान युक्त भोजन परोसा । लायन्स भोजन सेवा केंद्र की और से गांधी प्रसाद गदले,नारायण बाहेती, राजीव शर्मा ,अखिलेश गुप्ता,रीजन चेयरपर्सन राजीव मालवीय,सुनील जैन के साथ ही सनत श्रीमाली, बी आर तिरोले,सुशीला गदले ने स्वागत किया।इस अवसर पर नारायण बाहेती ने कहाकि अपने व्यस्त समय मे विशेष दिवस को मरीजो परिजनों की सेवा में बिताने का कार्य उनकी सेवा भावना को प्रदर्शित करता है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने महापौर अमृता भाभी को बधाई देते हुए कहा कि विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, महापौर जी शहर विकास को लेकर लगातार सक्रिय होकर कार्य कर कर रही है, शहर में बिना भेदभाव के सभी वार्डों में विकास कार्य किया जा रहे हैं, ट्रांसपोर्ट नगर, स्विमिंग पूल, नवीन निगम कार्यालय के साथ सबसे महत्वपूर्ण कार्य पानी के संकट का निदान है, महापौर के मार्गदर्शन में नई पाइपलाइन डल चुकी है और जनता को अब व्यवस्थित पानी मिल रहा है। शहर विकास के कार्यो के साथ पर्यावरण की रक्षा के लिए महापौर के नेतृत्व में बड़े स्तर पर पौधारोपण भी हुआ है जो एक अच्छा संदेश है। इस अवसर पर श्री सत्यसाई जी के अवतरण दिवस पर श्री सत्य साई समिति सदस्य भी उपस्थित रहे। गांधीप्रसाद गदले ने सभी का आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!