ताज़ा ख़बरें

*घनश्याम वाधवा बेस्ट रिपोटिंग के लिए एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित*

*शत प्रतिशत रिपोटिंग के लिए मिला सम्मान*

*घनश्याम वाधवा बेस्ट रिपोटिंग के लिए एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित*
*शत प्रतिशत रिपोटिंग के लिए मिला सम्मान*

खण्डवा। लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233G 1 द्वारा आयोजित ‘सेवा सप्ताह 2025’ के दौरान उत्कृष्ट सेवा कार्यों की 100% रिपोर्टिंग सफलतापूर्वक पूरी करने पर लायन्स क्लब खण्डवा के सर्विस चेयरपर्सन एवं उपाध्यक्ष लायन घनश्याम वाधवा को प्रतिष्ठित ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान क्लब के लिए गौरव का क्षण है।
लायन्स डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने लायन वाधवा के समर्पण और अथक प्रयासों की सराहना की। लायन नारायण बाहेती ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान क्लब द्वारा किए गए विभिन्न जनहितैषी कार्यों की समय पर और सटीक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने में वाधवा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
इस अवसर पर लायन्स क्लब खण्डवा के अध्यक्ष लायन आशा उपाध्याय ने कहा, “लायन घनश्याम वाधवा की सक्रियता और नेतृत्व क्षमता ने क्लब को डिस्ट्रिक्ट स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। यह अवॉर्ड उनकी कड़ी मेहनत और सेवा भावना का परिणाम है।”
सम्मान प्राप्त करने के बाद, समाजसेवी सुनील जैन ने भी श्री वाधवा को एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित होने पर बधाई एवं शुभकामनाए दी। लायन घनश्याम वाधवा ने डिस्ट्रिक्ट नेतृत्व और क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक उत्साह के साथ सेवा कार्यों में जुटने के लिए प्रेरित करेगा। इस उपलब्धि पर क्लब के अन्य पदाधिकारियों, सदस्यों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!