ताज़ा ख़बरें

जीपीएम धान खरीदी के दूसरे दिन 14 केंद्रों में 2252 क्विंटल धान का उपार्जन

खरीफ विपरण वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में प्रारंभ हो गया है। जीपीएम जिले में धान खरीदी के दूसरे दिन 17 नवम्बर को 14 केंद्रों में कुल 2252 क्विंटल धान का उपर्जान किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धान खरीदी केंद्र धनौली में 510.40 क्विंटल, लरकेनी 255.20 क्विंटल, मेढ़ुका 214 क्विंटल, निमधा 205.20 क्विंटल, मरवाही 204.80 क्विंटल, सिवनी में 171.20 क्विंटल, खोडरी में 148 किंवटल, भर्रीडांड़ 140.40 क्विंटल, गौरेला में 122.80 क्विंटल, परासी 73.60 क्विंटल, बंशीताल में 67.60 क्विंटल, देवरीकला में 60 क्विंटल, पेण्ड्रा में 56.80 क्विंटल और धान खरीदी केंद्र तरई गांव में 22 क्विंटल धान का उपर्जान किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!