ताज़ा ख़बरें

यातायात जागरूकता अभियान के तहत बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहन चलाते समय नशा न करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट धारण करने हेतु निर्माण की गई दो शॉर्ट फिल्म

खास खबर

यातायात जागरूकता अभियान के तहत बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहन चलाते समय नशा न करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट धारण करने हेतु निर्माण की गई दो शॉर्ट फिल्म
खंडवा, 29अक्टूबर 2025
पुलिस मुख्यालय एवं सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी गाइड लाइन के अनुपालन मे दिनांक 29.10.2025 को जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से यातायात जागरूकता अभियान के तहत वाहन चलाते समय नशा न करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट धारण करने के महत्व पर आधारित शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया गया। जिसमे पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तानेकर के मार्गदर्शन मे शूटिंग के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेन्द्र सिंह परिहार, फिल्म निर्देशक राजेंद्र राठौर अपनी पूरी टीम के साथ एन.एच. दुल्हार फाटा पर मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति में फिल्म की शूटिंग पूर्ण हुई| टीम ने फिल्म को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खंडवा पुलिस प्रशासन और राठौर फिल्म्स एंटरटेनमेंट के सहयोग से “सीट बेल्ट पहनना जरूरी है” और “हेलमेट पहने, सुरक्षित रहें” विषयों पर दो शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा शार्ट फिल्म की शूटिंग के दौरान सन्देश जारी करते हुए आम जनता से नशे से दूर रहने और वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की गई।
प्रदेश में जल्द “युवा संवाद नशे के खिलाफ अभियान” की शुरुआत भोपाल से होगी, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री जी और सोनू सूद करेंगे। इस रथ यात्रा में ये दोनों शॉर्ट फिल्में भी प्रदर्शित की जाएँगी। निर्माता-निर्देशक राजेंद्र राठौड़ के निर्देशन में नीमाड़ी बोली में फिल्माई गई इन फिल्मों का उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा की जागरूकता फैलाना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!