भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की।
प्रदेश के चार मोर्चा के प्रभारीयो की भी हुई नियुक्तिया।
खंडवा।। दीपावली महोत्सव के भाई दूज पर्व पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा की सहमति से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश की इस महत्वपूर्ण कार्यकारणी में नो उपाध्यक्ष के साथ चार महामंत्री लता वानखेड़े, बड़वानी के राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी, राहुल कोठारी जैन, इंदौर के गौरव रणदीवे को महामंत्री नियुक्त किया है। प्रदेश की कार्यकारणी में 9 मंत्री के साथ ही कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, कार्यालय मंत्री श्याम महाजन एवं मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को फीर दायित्व सोंपा गया हें। इसी के साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से किसान मोर्चा के लिए जयपाल सिंह चावड़ा, एस सी मोर्चा के लिए भगवान सिंह परमार, एस टी मोर्चा के लिए पंकज टैकाम एवं पिछड़ा मोर्चा के लिए पवन पाटीदार को दायित्व सोंपा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश की टीम का गठन कर दिया गया है साथ ही मोर्चा के प्रदेश प्रभारीयो की भी नियुक्ति कर दी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, मंत्री विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे,नारायण पटेल, छाया मोरै, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, वानखेडे जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, सूरजपाल सिंह, प्रवक्ता सुनील जैन ने नई टीम को बधाई एवं शुभकामना देते हुए केंद्र और प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया।











