ताज़ा ख़बरें

जीपीएम अनियंत्रित माजदा की सामने से टक्कर लगा लंबा जाम

पेंड्रा बिलासपुर मार्ग में ग्राम कारीआम के पास देर शाम करीब 8 बजे अनियंत्रित होकर माजदा की आमने सामने से भिड़ंत हो कर बीच सड़क में ही पलट गईं गई जिसमें 1 व्यक्ति को गंभीर चोट आई है

जानकारी के अनुसार माजदा वाहन क्रमांक CG10X5903 बाजार का सामान लेकर कारीआम से पेंड्रा की ओर जा रहा था कुछ ही दूरी पर सामने से माजदा क्रमांक CG07CK6032 तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही माजदा से टकरा गया टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक बीच सड़क में ही पलट गया।

हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर ट्रक पलटने से घंटों जाम की स्थिति बनी रही। जीपीएम पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को धीरे – धीरे सुचारू किया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!