*चाबी मोहगांव में संयुक्त दल की दबिश, अवैध शराब बरामद*

*रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश*
*मंडला.अनुविभागीय अधिकारी घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे के निर्देशन में शुक्रवार को राजस्व, आबकारी और पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा चाबी (मोहगांव) में अन्नपूर्णा ढ़ाबा और एक अन्य दुकान में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री की 21 पाव जीनियस व्हिस्की, 6 कैन पावर बियर, 29 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त कर विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही की गई।













