ताज़ा ख़बरें

“सुदूर वनक्षेत्र गुलाई में संघ शताब्दी वर्ष में निकला मंडल स्तर पथ संचलन…”

खास खबर

“सुदूर वनक्षेत्र गुलाई में संघ शताब्दी वर्ष में निकला मंडल स्तर पथ संचलन…”

खंडवा ( गुलाई ) : खालवा खंड के गुलाई मंडल में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव के निमित्त पथ संचलन निकाला गया…
कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे बाबूलाल कास्डेकर मंचासिन रहे…
संचलन शुरू होने से पूर्व मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित खंडवा जिले के जिला कार्यवाहा नितेश पाटीदार ने अपने बौद्धिक में संघ के 100 वर्ष के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए बताया कि “संघ के जीवनकाल में तीन बार प्रतिबंध लगे लेकिन संघ ने निरंतर संघर्ष जारी रखा और अपने लक्ष्यों के प्रति कार्य करते हुए आज तक निरंतर साधना जारी है…आज संघ हर ग्राम में कर रकर रहा है , संघ पंक्ति में खड़े अंतिम हिन्दू तक पहुंचे यही साधना जारी है, संघ का प्रत्येक स्वयंसवेक राष्ट्र हित और समाज हित में कार्य कर रहा है…
शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन को लेकर समाज में सामाजिक समरसता का भाव जगे , कुटुम्ब प्रबोधन से भारतीय परिवार व्यवस्था स्थापित हो, पर्यावरण संरक्षण हो, नागरिक कर्तव्य के बोध से सुव्यवस्था स्थापित हो, स्व के भाव से स्वदेशी जागरण हो यही उद्देश्य लेकर चल रहे हैं…”
बौद्धिक के पश्चात घोष की धुन पर कदमताल करते हुए पूर्ण अनुशासन के साथ स्वयंसेवक पथ संचलन में निकले और ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर संचलन का समापन हुआ…
कार्यक्रम देखने के लिए ग्राम के स्थानीय समाजजन भी उपस्थित हुए और ग्राम में निकले संचलन का स्वागत अभिनंदन किया गया…

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!