
एसडीएम श्री खतेड़िया ने प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ अनुभव साझा किए
—
खण्डवा//
मध्यप्रदेश प्रशासन अकादमी के 121वें फाउंडेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम के तीसरे दिन का शुभारंभ #एसडीएम हरसूद श्री आर. सी. खतेड़िया और एसडीओपी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर की उपस्थिति में हुआ। दोनों अधिकारियों ने प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए अपने मैदानी अनुभव और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। एसडीएम श्री खतेड़िया ने हरसूद अनुविभाग की सामाजिक एवं आर्थिक प्रोफ़ाइल, तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी साझा की।
एसडीओपी श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर ने कोरकू जनजाति के जीवन, संस्कृति, तथा अपने पहले पदस्थापना, चुनावी ड्यूटी और प्रशासनिक चुनौतियों से जुड़े अनुभव बताए। सत्र के बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों ने एसडीएम श्री खतेड़िया और एसडीओपी श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के साथ एसडीएम कार्यालय, एसडीओपी कार्यालय, पुलिस थाना, महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय तथा अन्य प्रमुख शासकीय संस्थानों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को नज़दीक से समझा, कार्यालयीन प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।







