
बेंगलुरु में आयोजित ‘एकत्व 2026’ समारोह में आरती जैन ने संभाला जिला अध्यक्ष का दायित्व।
खंडवा। विगत दिनों बेंगलुरु में आयोजित एकत्व (EKATVA) एसोसिएशन ऑफ इनर व्हील क्लब्स इन इंडिया के 51वें इंस्टॉलेशन समारोह में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 304 की नई जिला अध्यक्ष (District Chairman) के रूप में आरती विपुल जैन ने पदभार ग्रहण किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस भव्य समारोह में एसोसिएशन अध्यक्ष 2026-27 विनुता हरिश एवं उनकी टीम का पदस्थापन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आए इनर व्हील पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं सदस्यों ने सहभागिता की।
आरती जैन ने इस अवसर पर कहा कि यह उनके लिए गौरव, विनम्रता एवं जिम्मेदारी का क्षण है। उन्होंने संगठन के प्रति समर्पण, सेवा एवं नेतृत्व की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, आत्मीय आतिथ्य एवं सफल आयोजन के लिए डिस्ट्रिक्ट 319, संयोजक पीएपी शैलजा भट्ट, सह-संयोजक पीडीसी सुमा रवि एवं संपूर्ण आयोजन समिति की सराहना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद तेजस्वी सूर्या की प्रेरणादायक उपस्थिति भी विशेष आकर्षण रही।











