ताज़ा ख़बरें

संघ के शताब्दी वर्ष में निकला ऐतिहासिक शताब्दी पथ संचलन।

संघ के शताब्दी वर्ष में निकला ऐतिहासिक शताब्दी पथ संचलन।

पूरे शहर ने किया स्वयंसेवकों का स्वागत पुष्प वर्षा कर स्वागत।

खण्डवा। जिला मुख्यालय खंडवा में संघ के शताब्दी वर्ष पर ऐतिहासिक पथ संचलन निकला। हजारों की संख्या में गणवेश में निकले स्वयंसेवकों का गणमान्य नागरिकों सामाजिक संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। पथ संचलन के पूर्व नॉर्मल स्कूल पर वरिष्ठ पदाधिकारी का 100 वर्ष की संघ की कार्य शैली का बौद्धिक भी हुआ। पथ संचलन ऐतिहासिक रहा बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने इसमें भाग लिया साथ ही पुलिस प्रशासन ने भी माकुल व्यवस्था कर पथ संचलन में सहयोग दिया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला भाजपा द्वारा भी मुंबई बाजार मे पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे के साथ महिला मोर्चे की पदाधिकारी एवं पार्टी के पदाधिकारी दिनेश पालीवाल सुनील जैन गणेश गुरबाणी मोहन गंगराड़े आशीष राजपूत भारत पटेल संदेश गुप्ता बंसी बोरसे सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पथ संचालन का स्वागत किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!