
*सिंधी समाज दशहरा उत्सव समिति द्वारा 61 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन*
*बारिश गिरने पर भी नहीं पड़ेगा कोई फर्क*
*वॉटरप्रूफ रहेगा रावण का पुतला*
*3 डी रहेंगी रावण की विशाल मूंछें*
खंडवा।सिंधी समाज दशहरा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष भी विजयादशमी पर्व पर दशहरा मिलन और रावण दहन का परंपरागत आयोजन होगा।दो अक्टूबर गुरुवार शाम 7:00 बजे से रावण दहन का रंगारंग कार्यक्रम भव्य आतिशबाजी के साथ होगा।
दशहरा उत्सव समिति के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परंपरा विगत 73 वर्षों से निरंतर जारी है।सिंधी समाज द्वारा शहर का सबसे पुराना और भव्य पारिवारिक आयोजन हर वर्ष किया जाता है। इस वर्ष गुरुवार शाम 7:00 बजे से नेहरू स्कूल ग्राउंड में यह कार्यक्रम होगा, जिसमें स्थानीय सांसद, महापौर,विधायक सहित विभिन्न समाजसेवी गणमान्य जन अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस वर्ष 61 फिट का पुतला स्थानीय कलाकारों नरेंद्र सांवले और उनके पुत्र कुणाल सांवले और कपिल सांवले द्वारा निर्मित किया गया है।इस बार बारिश से बचाव के लिए वॉटर प्रूफ रंगों का उपयोग किया गया है।रावण की 3 डी मूंछें आकर्षण का केंद्र रहेगी।वही लगभग दो घंटे तक चलने वाली आतिशबाजी के कलाकारों द्वारा रंगारंग गगनभेदी आतिशबाजी का कार्यक्रम होगा।सिंधी समाज दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी,कार्यकारी अध्यक्ष मोहन दीवान,सचिव मनोहरलाल संतवानी और कोषाध्यक्ष किशोर लालवानी सहित समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने खंडवा की जनता से कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।










