ताज़ा ख़बरें

तीन दिवसीय आजीविका मेले का शुभारंभ किया गया

खास खबर

तीन दिवसीय आजीविका मेले का शुभारंभ किया गया

खण्डवा//खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे ने रविवार को खंडवा के गौरी कुंज सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा लगाए गए तीन दिवसीय #आजीविका_उत्पाद_मेले का शुभारंभ किया। विधायक श्रीमती तन्वे ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि इस मेले के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की “वोकल फॉर लोकल” की अपील सार्थक सिद्ध हो रही है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद थे।
ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला समन्वयक श्री आनंद शर्मा ने बताया कि यह मेला 28 से 30 सितंबर तक आयोजित होगा। इस मेले में स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा । उन्होंने बताया कि यह मेला आम नागरिकों के लिए प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!