ताज़ा ख़बरें

➖भुसावल मंडल का स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा।

➖ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन तनवे ने रेलवे स्टेशन पर किया श्रमदान।

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा✍️

➖भुसावल मंडल का स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा।
➖ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन तनवे ने रेलवे स्टेशन पर किया श्रमदान।
➖आमजन में स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए जागरूकता अभियान जारी।

खण्डवा➖भारतीय रेलवे द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत भुसावल मंडल विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित कर रहा है। खंडवा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को स्वच्छता अभियान में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,खंडवा विधायक कंचन तनवे ने उपस्थित रहकर श्रमदान किया।

खंडवा रेलवे स्टेशन पर इस अभियान के अंतर्गत, ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम पर रेलवे परिसरों में राष्ट्रव्यापी श्रमदान का आयोजन किया गया। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन तनवे सहित रेलवे विभाग के अधिकारी भुसावल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक बी तपस्वी, मंडल सहायक अभियंता हरि ओम मीणा, सेंट्रल रेलवे मुंबई समिति सदस्य मनोज सोनी, स्टेशन प्रबंधक अरविंद साहा, कमर्शियल इंस्पेक्टर एन के शर्मा, हेल्थ इंस्पेक्टर मनीष शर्मा, निलेश बाथो, आरपीएफ स्टाफ, सीटीआई रजक, महेंद्र भार्गव, योगेश गुप्ता, सहित भाजपा नेता हरीश कोटवाले,सुनील जैन, चंद्रेश पचौरी,तपन डोंगरे, कपिल अंजने,गोपी शर्मा, गणेश गुरबानी, नारायण बाहेती, अनिल भगत,हेमंत पाटिल , तेजेन्द्र बाथम,दिलीप पाटिल आदि ने खंडवा रेलवे स्टेशन परिसर में श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!