
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता:-तनीश गुप्ता✍️
*जिला विकास सलाहकार समिति का गठन आदेश।*
*एडव्होकेट देवेंद्र यादव सदस्य नियुक्त हुवे।*
खण्डवा//मध्य प्रदेश शासन योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में खंडवा जिला विकास सलाहकार समिति का गठन हुआ है जिसमें समिति के उपाध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री धर्मेंद्र लोधी द्वारा उद्योग व्यापार कृषक समाजसेवी चिकित्सा और विधि के क्षेत्र से कुल 20 प्रतिनिधियों को शामिल कर जिला विकास सलाहकार समिति में नामित किया गया है, जिसमें विधि क्षैत्र से अधिवक्ता और विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक देवेंद्र सिंह यादव को सदस्य नियुक्त किया गया है। जिला योजना समिति के अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं उपाध्यक्ष जिला प्रभारी मंत्री श्री धर्मेंद्र लोधी होंगे। मध्य प्रदेश शासन द्वारा नामित अन्य प्रतिनिधियों में माननीय डॉ विजय शाह मंत्री माननीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेडे महापौर श्रीमती अमृता यादव खंडवा विधायक कंचन तंनवे पंधाना विधायक छाया मोरे मांधाता विधायक नारायण पटेल के साथ जिले के समस्त जनपद पंचायत अध्यक्ष के साथ-साथ उद्योग व्यापारी प्रगतिशील किसान समाजसेवी चिकित्सा विधि आदि के क्षेत्र से 20 प्रतिनिधियों को नामित किया गया है।
विधि के क्षेत्र से एकमात्र अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव को समिति का सदस्य बनाया गया है।
श्री यादव की नियुक्ति पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर महामंत्री धर्मेंद्र बजाज संतोष सोनी भाजपा नेता मुकेश तंनवे, बलदेव सिंह मौर्य मोहन गंगराड़े विजय चौधरी रविंद पाथरीकर मौसम गंगराड़े प्रेमांशु जैन प्रदीप यादव यशदीप चौरे प्रणय गुप्ता राकेश थापक मनीष राय महेंद्र यादव ओम प्रकाश सिलावट अशोक पटेल रजनीश सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा जन और अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।












