
वृद्धा आश्रम में विधि विधान के साथ मृत आत्माओं का किया गया तर्पण एवं हवन।
खंडवा।। श्री दादाजी वृद्ध आश्रम में सर्वप्रीत अमावस्या के अवसर पर आश्रम में रह रहे दिवंगत हुए वृद्ध जनों हेतु सामूहिक रूप से उनकी मोक्ष प्राप्ति एवं शांति के लिए तर्पण हवन भोजन आदि का आयोजन किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि तर्पण पूजन हवन मृत आत्मा की शांति के लिए मंत्र मंत्रोच्चार के साथ संचालिका अनीता सिंह, जानवी चौहान वृद्ध आश्रम के पुजारी महेंद्र दादा द्वारा किया गया एवं तर्पण और हवन क्रिया पंडित अवधेश उपाध्याय द्वारा पूजा विधि विधान से संपन्न कराई गई, संचालिका अनीता सींग ने बताया की आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के कोई परिवारजन उपस्थित नहीं रहता है और हमारे द्वारा ही इनका अंतिम संस्कार क्रिया कर्म किया जाता है अतः हमारा यह कर्तव्य है कि चुकी वह हमें बेटी की तरह मानते हैं तो उनके मोक्ष एवं शांति के लिए तर्पण हवन पूजन कराया जाना आवश्यक है इसीलिए अमावस्या के अवसर पर यह कार्य किया गया जिसमें सहयोगी रहे भारतीय नालबड़े शारदा मीणा, मुकेश मैथिल समाज सेवी सुनील जैन,शिव दत मौर्य आकाश यादव, राहुल अभय मीणा, अनिल मराठा,अ
नीता सिंह ने उन सभी दानदाताओं का भी साधुवाद एवं धन्यवाद प्रेषित किया जिन्होंने जो समय-समय पर आश्रम में आकर अपना सहयोग प्रदान करते रहे हैं।













