
*रोटरी क्लब खण्डवा निमाड़ का जागरूकता कार्यक्रम*
*12 अक्टूबर को प्रखर वक्ता व चिंतक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ देंगे मार्गदर्शन*
खण्डवा।रोटरी क्लब खण्डवा निमाड़ द्वारा सकल समाज के लिए 12 अक्टूबर 2025 को स्थानीय किशोर कुमार सभागृह रविन्द्र संकुल,सिविल लाइंस खण्डवा में वर्तमान परिस्थितियों पर विमर्श हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।जिसमे सुप्रसिद्ध चिंतक एवं प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ विशेष कर वर्तमान में बेटियों के भविष्य व संस्कार विषय पर अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। समाजसेवी नारायण बाहेती व सुनील जैन ने बताया की 12 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम की तैयारी हेतु रोटरी क्लब खण्डवा निमाड़ के अध्यक्ष सुशील मण्डलोई सचिव अतुल अत्रिवाल व कार्यक्रम संयोजक लोकेश झंवर व सुनील जैन के नेतृत्व में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी संस्थाओं,समाज व क्लबो के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।लखनलाल नागोरी,सुनील बंसल ,ओमप्रकाश अग्रवाल,नारायण बाहेती, लोकेश झंवर ने होने वाले आयोजन हेतु अपने विचार रखे। पदाधिकारियों ने सभी समाज प्रमुखों से 12 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं व महिलाओं के साथ पधारने की अपील की।













