ताज़ा ख़बरें

कुत्ते काटने की घटना खंडवा में लगातार बढ रही है इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है, ,,सुनील जैन,,

शुक्रवार को एक कुत्ते ने लगभग 12 से अधिक लोगों को काटा।

कुत्ते काटने की घटना खंडवा में लगातार बढ रही है इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है, ,,सुनील जैन,,

शुक्रवार को एक कुत्ते ने लगभग 12 से अधिक लोगों को काटा।

खंडवा। शहर में लगातार कुत्तों के आक्रमण से लोग शिकार हो रहे हैं। प्रतिदिन जिला अस्पताल में 15 से 20 मरीज कुत्ते के काटने की घटना को लेकर पहुंच रहे हैं और प्रतिदिन जिला अस्पताल में 40 से 50 लोग जिन्हें कुत्तों ने काटा है इंजेक्शन लगवा रहे हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बड़ी तादाद में प्रत्येक मोहल्ले में कुत्ते झुंड बनाकर घूमते हैं और लोगों पर आक्रमण कर देते हैं और बच्चे और बुजुर्ग इसके ज्यादा शिकार होते हे। आवश्यकता है लोगों को कुत्ते के काटने से बचाने की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार को ही एक कुत्ते द्वारा बस स्टैंड बुधवारा में लगातार 10 से 12 लोगों को बुरी तरह काटने की घटना सामने आई है। कुत्ते काटने की घटना को लेकर हम नगर निगम प्रशासन को कोसते हैं, लेकिन निगम प्रशासन के भी हाथ बंधे हुए हैं कुत्ते को मारना और अन्य स्थानों पर छोड़ना अपराध की श्रेणी में आता हे, जिसके कारण नगर निगम प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है, निगम प्रशासन द्वारा लाखों रुपए खर्च कर बधिया करण केंद्र खोल रखा है लगातार वहां पर कुत्तों की नसबंदी की जाती है। जिला अस्पताल में कुत्ते एवं जानवरों के काटने के पश्चात निशुल्क उपचार एवं इंजेक्शन लगाने की सुविधा उपलब्ध है। कुत्ते काटने के बाद तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज अवश्य कराना चाहिए ताकि कोई अनहोनी घटना ना हो। अस्पताल प्रबंधन लगातार मरीजों की सेवा कर इंजेक्शन लगा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने सरकार और न्यायालय एवं पशु प्रेमियों के बने संगठनो से अनुरोध किया कि कुत्ते काटने की लगातार बढ़ रही घटना को रोकने के लिए कोई ठोस उपाय समाज हित में उठाना बहुत जरूरी हें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!