
सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रदेश संगठन के आयोजित कार्यक्रमों में अपना सहयोग प्रदान कर पार्टी को मजबूती प्रदान करें, ,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,
विधायक निवास पर हुआ भाजपा की नई कार्यकारणी के पदाधिकारी का स्वागत।

खंडवा। पार्टी संगठन को चलाने के लिए एक टीम की आवश्यकता होती है, भाजपा की जिला कार्यकारिणी का गठन हो चुका है हम सब मिलकर और ज्यादा पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे, सभी पदाधिकारी को मैं पार्टी की ओर से बधाई देता हूं शुभकामना देता हूं, यह बात जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने विधायक निवास पर आयोजित प्राधिकारियों के स्वागत सम्मान कार्यक्रम में कही। श्री तोमर ने कहा कि सभी पदाधिकारी पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल हो और प्रदेश संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाएं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। शुक्रवार को विधायक कंचन मुकेश तनवे के निवास पर नवनिर्वाचित पदाधिकारी का स्वागत व सम्मान किया गया। आयोजित सम्मान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, हरीशकोटवाले, अरुण सिंह मुन्ना, महापौर अमृता अमर यादव,विधायक कंचन मुकेश तंनवे विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे,परमजीत सिंह नारंग और उपस्थित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नई टीम का स्वागत किया एवं पार्टी के कार्यों मैं सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे द्वारा किया गया।











