
स्टेडियम पर चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को दो मैच खेले गये।
न्यू वारियर ने 7 – 1 शीप फुटबॉल क्लब को हराया, दूसरे मुकाबले में ओल्ड स्टार ने खालवा को 5 – 0 से हराया ।

खंडवा। गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय लीग प्रतियोगिता जो कि निमाड़ फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को 2 मुकाबले हुए । खंडवा की प्रथम नागरिक महापौर अमृता अमर यादव गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में पहुंची उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल भावना से खेलते हुए आगे बड़े , हार और जीत दो पहलू है। जीत आत्मविश्वास बढ़ता है तो वहीं हार से जीवन में बड़ी जीत के रास्ते खुलते है। खिलाड़ियों को खंडवा महापौर ने उज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने निमाड़ फुटबॉल क्लब को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप इस तरह के टूर्नामेंट लगातार आयोजित करते रहे। खंडवा से हर खेल में बड़े बड़े खिलाड़ी निकले है जिन्होंने देश दुनिया में खंडवा का नाम रोशन किया है।निमाड़ फुटबॉल क्लब के मीडिया प्रभारी शेख रेहान ने बताया कि आज दो मैच आयोजित हुए। पहले मुकाबले में न्यू वारियर और शीप क्लब और दूसरा मुकाबला ओल्ड स्टार और खालवा के बीच खेला गया। सचिव कृष्णा बंसल ने बताया कि न्यू वारियर और शीप क्लब के बीच खेले गए मुकाबले में न्यू वारियर ने 7 – 1 से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में ओल्ड स्टार और खालवा के बीच में खेला गया जिसमें ओल्ड स्टार ने 5 – 0 से जीता । निमाड़ फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष आशीष चटकेले ने सभी को बधाई दी। खेल भावना के साथ सभी टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आज के मैच के रेफरी आमीन मंसूरी , चंदन गायकर , महेश काजले और राहुल अजनारे थे। मुख्य अतिथि महापौर अमृता अमर यादव, सुनील जैन पूर्व पार्षद , प्रियांशु चौरे भाजपा उपाध्यक्ष, स्नेहा शर्मा मंडल अध्यक्ष, रोहित मिश्रा मंडल अध्यक्ष, रोशनी गोलकर जिला मंत्री ,आशीष राजपूत कार्यालय मंत्री , पार्षद ओमप्रकाश सिलावट , पूर्व खिलाड़ी सूरज रायकवार शामिल हुए।









