ताज़ा ख़बरें

स.शि.म.आनन्दनगर विद्यालय में विभागीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

खास खबर

स.शि.म.आनन्दनगर विद्यालय में विभागीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।
खण्डवा/विद्या भारती मालवा प्रान्त के मार्गदर्शन में बुधवार को सरस्वती शिशु मंदीर आनंद नगर खण्डवा मे बुधवार को विभागीय एथेलेटिक्स की प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता मे ८६ प्रतिभागी समिलित हुए इसके अंतर्गत भैया बहनो ने दौड़, कूद एवम फैक प्रतियोगिता मे उत्साह से सहभागिता कर स्वर्ण एवम रजत पदक प्राप्त किये। यह संपूर्ण प्रतियोगिता मालवा प्रांत के खेल संयोजक श्री सत्य नारायण जी लौवंशी के मार्गदर्शन मे संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता मे विद्यालय की संचालन समिति के अध्यक्ष श्री तेजकरन जी पवार, वैकुंठ नगर विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप जी कानूगो, दादा दरबार के प्राचार्य वासुदेव जी पवार,आनंद नगर के प्राचार्य देवेंद्र जोशी रहे। कार्यक्रम प्रभारी श्री सखाराम जी गुरव व निर्णायक के रूप मे श्री धर्मेंद्र जी बजाज, श्री सौरभ जी मुजमेर, नर्मदा प्रसाद चौहान व रितेश जी पाटिल उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!