
कालमुखी में ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना के कार्ड वितरित किए गए।
खण्डवा। रविवार को खण्डवा विकासखंड के ग्राम कालमुखी में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे ने आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों को “आयुष्मान कार्ड” वितरित किए। जिन ग्रामीणों को यह आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए उनमें श्रीराम सांकेदिया, शिव शंकर और जमुनाबाई शामिल हैं।
,,सांसद श्री पाटिल और विधायक श्रीमती तन्वे ने किया पौधरोपण,,
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड वितरण के साथ ही पौधारोपण भी किया गया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता के साथ ग्राम कालमुखी में “एक बगिया मां के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने रजनी बाई पति जितेन्द्र के खेत में सीताफल का पौधा लगाया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, पुनासा के एसडीएम श्री शिवम प्रजापति, जनपद पंचायत के सीईओ डॉ. श्रीकृष्णा सुशिर, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तन्वे, सरपंच मनीषा वर्मा, सेवादास पटेल, धर्मेंद्र बजाज, सुनील जैन, हरिश सेन,गोपी शर्मा, गोविंद वर्मा, पंकज गुप्ता, लोकेंद्र गौड सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।










