ताज़ा ख़बरें

जेसीआई सप्ताह अंतर्गत कई प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित हुई, बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।

खास खबर

जेसीआई सप्ताह अंतर्गत कई प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित हुई, बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।

आज गौरीकुंज सभागृह में होगा जेसी सप्ताह का समापन, आयोजित होगा पुरस्कार वितरण।

खंडवा। जेसी सप्ताह के अंतर्गत रविवार को कार्यक्रम में रांगोली, चित्रकला, शतरंज, मेहंदी आदि कई प्रतियोगिता आयोजित हुई। बड़ी संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भाग लिया। अध्यक्ष सुजाता मोरे बताया की शतरंज प्रतियोगिता में 0 से 10 एवं 10 से 18 एवं 18 से अधिक आयु के तीन वर्ग में प्रतियोगिता हुई जिसमें जिला शतरंज संघ के मनीष अग्रवाल अजीत जैन रविंद्र थत्तेअनुराग बाजपेई आलोक साकल्ले सुनील जैन सुनील शर्मा का विशेष सहयोग रहा। साथ ही आयोजित मेहंदी रंगोली चित्रकला प्रतियोगिता में परियोजना संयोजक धर्मेंद्र जौहरी ने बताया कि चित्रकला,रंगोली ओर मेहंदी में काफी बच्चों ने भाग लिया जिसमे चित्रकला की निर्णायक राशि सोनी,हर्षिता चौहान,रंगोली में श्वेता गोयल,श्रद्धा भमोरे ओर मेहंदी में श्वेता गोयल राशि सोनी ने अपने निर्णय दिए आज आयोजित खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में संयोजक देव महोबिया ने बताया कि ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शैलेंद्र वर्मा, मुगीश खान, ज्योति वालंजकर , विकास मोहे, राजेंद्र राजपूत, मैं निर्णायक की भूमिका निभाई, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि रविवार को ही अन्य प्रतियोगिता के साथ कराते प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। आयोजित कराते प्रतियोगिता में नेहा यादव, अभिषेक खोसला, मोहित मालाकार, पिंकी गडेल संजय धुर्वे का विशेष सहयोग रहा। साथही खंडवा जेसीआई ने रविवार 250 मेंबरों से जेसीआई से जोड़ने के लिए निमंत्रण दिया। जेएसी खंडवा ने कॉफी विद सेलिब्रिटी में बाल कल्याण समिति के किशोर न्याय बोर्ड के पूर्व सदस्य मुख्य अतिथि अनिल बाहेती के विचार जाने जेएसी अध्यक्ष हेमंत मुदंडा सचिव दीपक सोलंकी ने उनका स्वागत किया।
जेसी सदस्यों ने रविवार को एक शाम जेसीआई के नाम कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी कल्पना मुंदड़ा विभा बाहेती ने गेम्स खिलवाएं। जेसीआई सप्ताह का भव्य समापन कार्यक्रम आज सोमवार को गौरीकुंज सभागृह में आयोजित होगा इसमें आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में जे सी सदस्य अनिरुद्ध राजावत , मनन सोनी हर्षदीप अग्रवाल, प्रिंस जिंदल ,अनुज खंडेलवाल, काव्यांश जोशी ,ज्योति वालजंकर नागेश वालंजकर, अनुज खंडेलवाल, सुरेंद्र सोलंकी,सुनील जैन, गोविंद शर्मा, अंशुल सैनी विकास मित्तल, खुशदीप सिंघ होरा ने अपनी प्रस्तुति दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!