अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने की साजिश नाकाम, पुलिस ने 05 अभियुक्तों को दबोचा

कुशीनगर जिले के थाना अहिरौली बाजार क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले 05 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कुशीनगर जिले के थाना अहिरौली बाजार क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले 05 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ व्यक्तियों ने समाज में वैमनस्य फैलाने की नीयत से सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री साझा की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा ने तुरंत संज्ञान लिया और अपर पुलिस अधीक्षक श्री निवेश कटियार व क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को हिरासत में ले लिया।

👉 गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-

रियाजुद्दीन उर्फ राजू खान पुत्र सहमत अली
असलम अंसारी पुत्र गुलाब अंसारी
शाहे आलम अंसारी पुत्र आफ्ते आलम अंसारी
अफजल अंसारी पुत्र बक्शीश अंसारी
अली मोहम्मद अंसारी पुत्र हुसनैन अंसारी
(सभी निवासी- सुबुधिया बुजुर्ग, थाना अहिरौली बाजार, कुशीनगर)
गिरफ्तारी करने वाली टीम-

प्र0नि0 संजय दूबे

उ0नि0 विपिन सिंह

का0 केशव चौहान

का0 मनोज सिंह यादव
(थाना अहिरौली बाजार, कुशीनगर)

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना अहिरौली बाजार में मु0अ0सं0 302/2025 दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि समाज में नफरत फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!