ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

अनंत चतुर्दशी पर सम्पन्न हुए दिगंबर जैन समाज के पर्यूषण पर्व

रिपोर्टर = भव्य जैन

 

झाबुआ। दिगंबर जैन समाज का प्रमुख पर्व पर्यूषण महापर्व अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। नगर के नेहरू मार्ग स्थित 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रातः 7 बजे अभिषेक, पूजन एवं 1008 श्री वासुपूज्य भगवान के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।

 

ऋषि पंचमी से मंदिर में प्रवास कर रहे मयंक भैया जी ने विगत 10 दिनों से निरंतर उपवास की तपस्या की। उनके उपलक्ष्य में शाम 4 बजे देव पूजन का आयोजन किया गया। आज के दिन दिगंबर जैन समाज में कई बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा उपवास और एकआसन की तपस्या की जाती है, इसके बाद शाम 5 बजे मंदिर परिसर में 1008 प्रभु श्री पारसनाथ भगवान का सामूहिक शांति धारा अभिषेक एवं सामूहिक प्रतिक्रमण संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती के साथ हुआ।

 

समापन अवसर पर समाजजनों ने क्षमापना पर्व के अंतर्गत एक-दूसरे से वर्षभर में हुई भूल-चूक के लिए क्षमा याचना की और आपसी भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश दिया।

 

कल दोपहर को 3:00 बजे प्रभु जी रथ में विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे रथयात्रा का जुलूस बाजार में घूम कर नेहरू मार्ग पर स्थित श्री निर्मल अग्रवाल जी के आवास पर पहुंचेगी जहां पर रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!