आदि कर्मयोगी अभियान” के लिए मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त
खंडवा 2 सितंबर, 2025 – “आदि कर्मयोगी अभियान” समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को चिन्हित कर उनके निराकरण के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत गांव के विकास की कार्य योजना स्थानीय ग्रामीणजन ही अपने गांव में बैठकर बनाएंगे। इस अभियान के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति की गंई है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री संतोष शुक्ला ने बताया कि कुल 7 जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किये गए हैं, जिनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, वन मंडल के श्री बृजेंद्र सिंह जावरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रत्ना शर्मा, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी श्रीमती किरण वारसे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला समन्वयक अधिकारी श्री रोहित महेश्वरी, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक संचालक श्री नीरज पाराशर तथा क्षेत्र संयोजक श्री प्रमोद काशीकर शामिल हैं।
जिले के प्रत्येक विकासखंड में 5-5 ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर्स बनाए गए हैं। इनमें खालवा विकासखंड से जनपद पंचायत के पीसीओ श्री सुनील तिर्की, जनपद पंचायत के बीसीएम श्री दिलीप नादिया, जनजातीय कार्य विभाग के प्राचार्य श्री देवेंद्र दुबे, सामान्य वन मंडल के वन रक्षक श्री जे.पी. पांडे तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सांख्यिकी अन्वेषक श्री गोपाल मोरे को ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर्स बनाया गया है। इसी तरह बलड़ी विकासखंड के ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर्स में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पीसीओ श्री भगवत सिंह तोमर, जनपद पंचायत के बीसीएम श्री लवेश कुमरावत, जनजातीय कार्य विभाग के प्राचार्य श्री संजय मार्कण्डे, वन परिक्षेत्र सिंगाजी के वनरक्षक श्री अंकुल दोहलिया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सांख्यिकी अन्वेषक श्री गोपाल मोरे को शामिल किया गया है।
छैगांवमाखन विकासखंड से नियुक्त 5 ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर्स में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पीसीओ श्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत के बीसीएम श्रीमती संगीता बिरला, जनजातीय कार्य विभाग के मध्यमिक शिक्षक श्री विशाल पंचौरे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की विकासखंड समन्वयक सुश्री चंपा वर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती रानू झाला शामिल हैं। जबकि हरसूद विकासखंड के ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर्स में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पीसीओ श्री देवेंद्र सिंह पवार, जनपद पंचायत की बीसीएम श्रीमती रितु लाड, जनजातीय कार्य विभाग के प्राचार्य श्री दुर्गादास डोडे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की विकासखंड समन्वयक सुश्री दीपिका चौहान तथा वन परिक्षेत्र सिंगाजी के वनरक्षक श्री अंकुल दोहलिया को शामिल किया गया है। पंधाना विकासखंड से ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर्स में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पीसीओ श्री नटवरलाल अवस्थी, जनपद पंचायत के बीसीएम श्री अखिलेश हिरवे, जनजातीय कार्य विभाग के प्राचार्य श्री हितेश झारिया, वन परिक्षेत्र के वनपाल श्री हरिश कृष्णे तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती कविता सोनी शामिल हैं।
पुनासा विकासखंड केे ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर्स में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पीसीओ श्री अखिलेश वासुदे, जनपद पंचायत की बीसीएम श्रीमती रामकु जामरे, जनजातीय कार्य विभाग के प्राचार्य श्री दशरथ पंवार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की विकासखंड समन्वयक सुश्री नगीना देवल तथा वन परिक्षेत्र के वनरक्षक श्री संदीप तिरोले शामिल हैं। जबकि खंडवा विकासखंड से नियुक्त ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर्स में जनपद पंचायत के पीसीओ श्री दुर्गाप्रसाद धारसे, जनपद पंचायत के बीसीएम श्री तेजकरण सावले, जनजातीय कार्य विभाग के प्राचार्य श्री वीरभद्र सिंह चौहान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के विकासखंड समन्वयक श्री विनोद पटेल तथा वन परिक्षेत्र के वनरक्षक श्री अमित मिश्रा शामिल हैं।
2,506 2 minutes read









