
रिपोर्टर = भव्य जैन
झाबुआनगर के दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झाबुआ में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. पी.के. उछावर के मार्गदर्शन एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कु. विधि परमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में संदेश डामोर, सत्यम भाबर, जेनिफर, अभिषेक भाबोर, ईशान डामोर, पुष्कर कमेडिया एवं राजू बामणिया सहित कई विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. पूजा बघेल ने किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के खेल संबंधी विचारों को याद कर खेल दिवस का महत्व बताया। क्रीड़ा अधिकारी श्री कोमल बारिया ने मेजर ध्यानचंद की खेल प्रतिभा का उल्लेख करते हुए बताया कि उनकी खेल शैली को देखकर हिटलर भी चकित रह गए थे।
प्राचार्य प्रो. उछावर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जीवन में खेलों के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियां बताईं और प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दी। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार परसेंडीया ने प्रतियोगिता के नियम समझाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. भूर सिंह निंगवाल, प्रो. भारती जमरा, डॉ. प्रियंका डुडवे एवं प्रो. जितेंद्र कौरव उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन प्रो. प्रगति ने मिमरोट ने किया।









