
बिना मापदंड के बने स्पीड ब्रेकर हटाने की मांग शांति समिति की बैठक मे।
जनहित की मांग को स्वीकार करते हुए तत्काल कलेक्टर श्री गुप्ता ने स्पीड ब्रेकर
हटवाए, सुनील जैन ने दिया धन्यवाद।

खंडवा। गणेश उत्सव और अन्य त्योहारों को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में समाजसेवी व शांति समिति के सदस्य सुनील जैन अपनी बात रखते हुए कहा कि वर्षों से धार्मिक और सामाजिक संगठन के लोग ऐतिहासिक प्राचीन पदम कुंड को बचाने के लिए प्रयास करते हुए मांग करते आ रहे हैं कि पदम कुंड में मूर्तियों का विसर्जन ना हो लोगों की पदम कुंड के अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर बचाने की मांग को लेकर इस बार महापौर अमृता अमर यादव एवं जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में वर्षों बाद एक अच्छा प्रयास करते हुए शहर में तीन स्थानों पर मूर्ति विसर्जन स्थल बनाए गए हैं। जहां पर मूर्तियों का विसर्जन होगा इसके लिए जिला प्रशासन, महापौर, विधायक, आयुक्त को शहर वासियों की ओर से धन्यवाद। साथ ही जिला अस्पताल से पडावा होते हुए काल भैरव मंदिर सूत मिल तक लोक निर्माण द्वारा जो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं वह बिना मापदंड के बनाए गए हैं जिसके कारण लगातार लोग इसका शिकार हो रहे हें। इस पर से गुजरने वाले गिर रहे हैं तत्काल इसका निरीक्षण कर इन्हें हटाया जाए और स्पीड ब्रेकर व्यवस्थित रूप से बनाये जाए। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन की जनहित कि इस मांग को स्वीकार करते हुए शांति समिति की बैठक में ही जिला कलेक्टर श्री गुप्ता जी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आज रात को ही सभी बिना मापदंड के बने स्पीड ब्रेकर हटा लिए जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता के निर्देश का पालन करते हुए लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों राधेश्याम उपाध्याय श्री अरझरे ने रात्रि में ही सभी स्पीड ब्रेकर हटा लिए। समाजसेवी सुनील जैन ने जिला कलेक्टर श्री गुप्ता को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिना मापदंड के बनाए गए स्पीड ब्रेकर से तेज चलने वाली गाड़ी भी अपने आप गिर रही थी और धीरे चलने वाली गाड़ियां भी दुर्घटना का शिकार हो रही थी। मेरा मेंन रोड पर स्पीड ब्रेकर का विरोध नहीं लेकिन गलत बने स्पीड ब्रेकर का विरोध था क्योंकि स्पीड ब्रेकर सुरक्षा के लिए होते हैं लेकिन जो बनाए गए थे वे दुर्घटना का कारण बन रहे थे। जनहित की मांग को स्वीकार करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने तत्काल स्पीड ब्रेकर हटवाकर कहां की सुरक्षा की दृष्टि वाले स्पीड ब्रेकर लगवा दिए जाएंगे।









